8 कार्यों के लिए 47.19 लाख मंजूरी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Uncategorized

रायपुर. 24 जुलाई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर पंचायत में 8 कार्यों के लिए 47 लाख 19 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें आरसीसी नाली निर्माण के 5 तथा सीसी सड़क, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत और चबूतरा निर्माण के एक-एक कार्य शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने गीदम नगर पंचायत में 5 आरसीसी सड़कों के लिए कुल 34 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए हैं। वहीं सीसी सड़क के निर्माण के लिए 5 लाख 11 हजार रुपए, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के लिए 4 लाख 75 हजार रुपए तथा शौचालय के पास चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *