रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। कांग्रेस के मुताबिक, काफिले में चल रही एक गाड़ी पर पथराव किया गया, जिससे उसके कांच टूट गए। राहत की बात यह है कि भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा मैं पूर्व मुख्यमंत्री हूं जहां जाता हूं या रुकता हूं protocol के तहत एक जवान सुरक्षा में ड्यूटी लगाई जाती है,लेकिन पहली बार पुलिस सुरक्षा में ड्यूटी पर नहीं लगाया गया यह चूक निंदनीय और षडयंत्र है। इसकी शिकायत दर्ज कर जांच की माँग की गई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि काफिले पर कुछ असामाजिक तत्वों और भाजपा से जुड़े लोगों ने पथराव किया। घटना को लेकर कांग्रेस ने असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक नेताओं के काफिले पर इस तरह हमला होना गंभीर सुरक्षा सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन हिंसा और पथराव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।