राजनांदगांव में चाकूबाज पर पुलिस का शिकंजा: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Uncategorized

राजनांदगांव : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि शहर में चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात की नीयत से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में एक युवक के चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर नूतन नेताम (19 वर्ष), पिता देवकुमार नेताम, निवासी राहुल नगर लखोली को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 399/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी जैसे मामले में थाना कोतवाली में दर्ज आपराधिक प्रकरण का आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में अपराध क्रमांक 857/23 के तहत धारा 294, 323 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में शहर में चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उपनिरीक्षक गणेश चौहान, आरक्षक श्रीनिवास राव और प्रयंश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *