रायपुर में आधी रात DCP तारकेश्वर पटेल का एक्शन: देर रात दो शराबी चालक पकड़े गए, दो चाकूबाज गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सेंट्रल जोन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। DCP तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर चलाए गए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो शराबी कार चालकों को गिरफ्तार कर उनकी कारें जब्त कर लीं, जबकि दो युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।सेंट्रल जोन के सभी थाना क्षेत्रों में देर रात तक सघन चेकिंग की गई। प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही।

पुलिस को देखकर भागने लगे कार चालक :-

कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा में पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो कार चालक पुलिस को देखकर बचकर निकलने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। जांच में दोनों चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कारें जब्त कर ली गईं। मामला न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों चालकों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया।

चाकू लेकर घूम रहे दो युवक दबोचे गए :-

विशेष अभियान के दौरान मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे योगेश नायक को पकड़ातलाशी में उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

इसी तरह गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नवीन उर्फ बाबू उर्फ छोटू सामल को चेकिंग के दौरान पकड़ा। उसके पास से भी धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

DCP तारकेश्वर पटेल का स्पष्ट संदेश :-

तारकेश्वर पटेल ने साफ कहा है कि राजधानी में रात्रिकालीन गश्त और विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूमने वालों, अवैध हथियार रखने वालों और नशे की हालत में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *