मंत्रियों के निज सहायकों को तत्काल अतिरिक्त प्रभार से हटाने का फरमान

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के निजी सहायकों को अब अतिरिक्त दायित्वों से हटना पड़ेगा। उन्हें निज स्थापना के अलावा कई कार्य सौंपे गए थे, इसके कारण उनके पास कई प्रभार होने से कई काम पेंडिंग रह जाते थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने राजय शासन से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिवों को सोमवार को परिपत्र जारी किया गया है। इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर फरवरी माह में परिपत्र जारी किया गया था। पांच माह में निर्देश को पूरा नहीं किए जाने पर कड़ा पत्र कर आज ही उन्हें अतिरिक्त कार्य से मुक्त करने कहा है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी परिपत्र में कहा हैं कि मंत्रियों के निज स्थापना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी, विशेष सहायक, निज सहायक, जिन सचिव काे उनके निजी स्थापना के अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। विभागों से इस संबंध में पूर्व में जानकारी मांगी गई थी। जीएडी ने अपने पूर्व के आदेश का जिक्र करते हुए कहा है कि उक्त आदेश के बाद भी इसकी रिपोर्ट नहीं भेजी गई। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई है। विभाग ने इसके बाद सभी विभागों को पत्र जारी कर कहा है कि सभी को अतिरिक्त कार्याें से आज ही मुक्त किया जाए।
मंत्री के ओएसडी को तीन प्रभार
छत्तीसगढ़ सरकार में कई मंत्रियों के ओएसडी को मंत्री के निज स्थापना के अलावा कई प्रभार दिए गए है। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के ओएसडी अशोक बंजारा को विभाग के जिला और संचालनालय के अलावा मंत्री के निज स्थापना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं कुछ मंत्रियों के यहां निज सहायकों को व्यक्तिगत कार्यों में लगाया गया है। विभाग का कार्य इससे प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *