रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफरछत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।
रायपुर ब्रेक : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, हालत खतरे से बाहरछत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार के अचानक कट मारने के कारण उनकी कार ट्रक से टकरा गई।हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किरण देव की कमर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।दुर्घटना में उनके PSO, PA और ड्राइवर को भी मामूली चोटें आई हैं, जबकि काफिले की अन्य सभी गाड़ियां सुरक्षित हैं।