विद्यार्थियों से बोले कुलपति प्रो. मनोज दयाल: सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता से गढ़ें नया समाज

Uncategorized

रायपुर (छत्तीसगढ़)प्रेस विज्ञप्तिसकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता से गढ़ें नया समाज: कुलपति प्रो. मनोज दयाल- भानुप्रतापपुर के विद्यार्थियों का केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण- विद्यार्थी-कुलपति संवाद रायपुर, 26 अगस्त 2026। शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण कियाl उन्होंने कम्युनिटी रेडियो, टीवी स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, निर्माणाधीन आई एवं मीडिया शोध लैब, पुस्तकालय से काफी प्रेरित और प्रभावित हुए।कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर भ्रमण के दौरान बस्तर के भानुप्रतापपुर के विद्यार्थियों ने कुलपति कक्ष में कुलपति प्रो. मनोज दयाल से संवाद किया। कुलपति प्रोफेसर दयाल ने छात्रों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के गूढ़ मंत्रों से अवगत कराया।

प्रो. दयाल ने छात्रों को नियमित समाचार पत्र, पत्रिका, रेडियो, टीवी, डिजिटल मीडिया आदि का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें शोध से पूर्व अनौपचारिक रूप से प्रत्यक्ष अवलोकन विधि द्वारा विभिन्न मीडिया का “कम्पेरेटिव कंटेंट एनालिसिस” करते रहने के लिए शिक्षित किया।कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि वे हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक लेखन को प्राथमिकता दें। मीडिया के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को निखारते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के पथ पर आगे बढ़ें, ताकि समाज में एक सशक्त और सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।भानुप्रतापपुर के छात्र यहां के कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील शर्मा, सहायक कुल सचिव देव सिंह पाटिल सहित विभाग अध्यक्षों, शिक्षकों एवं छात्रों से मिलकर अभिप्रेरित तथा अनुप्राणित हुए। इन छात्रों ने अकादमिक भवन में जनसंचार, पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विज्ञापन एवं जनसंपर्क समेत विभिन्न विभागों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, अध्यक्षों एवं शिक्षकों से मिलकर अपने ज्ञान व अनुभवों को साझा किया। विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न सृजनात्मक क्लबों, शोध पीठों एवं समूहों के बारे में जानकार इसे अनुकरणीय बताया।महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शिक्षक श्रीदाम ढ़ाली के मार्गदर्शन में इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने कम्युनिटी रेडियो संवाद 98.2 में अपना संदेश रिकॉर्ड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *