रीति-नीति एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान : भाजपा

Uncategorized

रायपुर : 26 जुलाई 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में 206 युवाओं ने ग्रहण की भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी के नेतृत्व में join BJYM सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 206 युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नव-सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की रीति-नीति एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों ने सभी नव-शामिल सदस्यों का अभिनंदन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा तथा युवाओं की भागीदारी समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर बढ़ेगी।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *