डबल मर्डर से दहला रायपुर: जीजा ने दो साली को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : 6 मई 2026रायपुर के पंडरी-मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक जीजा ने अपनी ही दो साली को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेन्द्र कुमार वर्मा (32 वर्ष) ने 5 मई की रात करीब 10:30 बजे अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी और बच्ची से मिलने की जिद की। जब घरवालों ने सुबह आने की बात कही, तो गुस्से में आगबबूला आरोपी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।सबसे पहले उसने अपनी साली गीतांजली वर्मा (उर्फ जया) को निशाना बनाया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर नीचे आई दूसरी साली दुर्गेश्वरी वर्मा को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दरवाजे पर ही गोली मार दी।

दोनों बहनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कारण: -पारिवारिक विवाद :-

आरोपी:- जीजा (गिरफ्तार)

मृतक: – दो सगी बहनें

इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक अंजाम की तस्वीर सामने रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *