रायपुर। राजधानी रायपुर की सक्रिय और जुझारू पत्रकार चित्रा पटेल ने मीडिया जगत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए The Times Of India ग्रुप से जुड़कर अपने करियर में नया अध्याय शुरू किया है। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली चित्रा पटेल लंबे समय से सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक खबरों को लेकर लगातार सक्रिय हैं।मीडिया क्षेत्र में अपनी मेहनत, सक्रियता और जमीनी रिपोर्टिंग के कारण चित्रा पटेल ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अलग पहचान बनाई है। उन्हें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और आम जनता तक अच्छी तरह पहचानती है। उनकी कार्यशैली और संवाद क्षमता के चलते वे मीडिया जगत में तेजी से उभरता हुआ नाम मानी जाती हैं।चित्रा पटेल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देशबंधु हाईवे चैनल से की थी। शुरुआती दौर से ही उन्होंने जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया और लगातार मेहनत के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान The Times Of India ग्रुप से जुड़ना उनके प्रोफेशनल सफर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मीडिया जगत से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने चित्रा पटेल को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे आगे भी निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेंगी।