बीजेपी नेत्री की हद हो गई गुंडागर्दी:- थाना परिसर में आदिवासी किसान को पीटा और छीना 4000 रुपए,वीडियो वायरल

Uncategorized

रायपुर : 8जून2025,छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले बाँकीमोगरा में भाजपा नेत्री की गुंडागर्दी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल। वायरल वीडियो में महिला नेत्री पुलिस थाने में एक आदिवासी किसान को लात जूतों से पिटाई करती और धमकी देती दिखाई दे रही है और इतना ही नहीं किसान को गलियां भी देते पिटाई कर रही है। घटना बाँकीमोगरा थाने का है। वीडियो में मारपीट करती दिखाई दे रही महिला बीजेपी नेत्री पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत है।

जानकारी के मुताबिक गाँव बरेडिमुडा का किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बल लेकर सड़क से जा रहा था महिला का कहना है की साइड मांगने पर किसान ने उसे गाली दी और कहा कि बाप का रोड नही है। दूसरी तरफ पीड़ित आदिवासी किसान का कहना है कि वह फोन पर बात कर रहा था ।इस दौरान पीछे से महिला की गाड़ी आई। तभी उसने फोन पर अपने साथी को गाली दी। तो महिला को लगा कि उसे गाली दी है और महिला और उसके साथी उसे पीटने लगे।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जब महिला और उसके साथी किस को पीट रहे थे इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में भाजपा नेत्री ज्योति महंत कहती दिख रही है कि जब गाली नहीं दिया तो फिर माफी क्यों मांगा … मजाक बना कर रख दिया औरत जात को… मरना है तो मर जा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। थाने ले जाकर पुलिस वालों के सामने भी पीटा, मामला रफा दफा करने महिला के साथियों ने 4 हज़ार रुपये भी ले लिए।*वही पीड़ित युवक का कहना है कि उसने थोड़ी पी रखी थी और वह बैल लेकर सड़क किनारे जा रहा था। तभी पीछे से महिला की गाड़ी आई तो मुझे लगा की साइड से निकल जाएगी। मैं फोन पर बात कर रहा था, इस दौरान मैंने अपने साथी को फोन पर गाली दी। तो महिला और उसके साथियों को लगा कि मैं उन्हें गाली दी है । वह गाड़ी से उतरकर विवाद करने लगे और फिर मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद थाने ले जाकर भी पुलिस के सामने मुझे पीटा बाद में पुलिस में शिकायत न करने और मामला रफा दफा करने की बात कह कर महिला के साथियों ने मुझसे 4000 रुपये भी ले लिए।

घटना सामने आने के बाद विधायक ने कोरबा एस पी की लिखा पत्र, महिला नेत्री पर केस दर्ज करने की मांग। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया ने कोरबा एसपी को पत्र लिखकर महिला नेत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में विधायक ने लिखा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में किस कदर चूर है। कि एक गरीब आदिवासी किसान को खाने में ले जाकर पीटा जा रहा है ।विधायक ने पत्र में कोरबा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए । साथ ही महिला नेत्री और उसके साथियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की जाँच कर पुलिस करेगी कार्यवाई। वही थाना परिसर में इस तरह मारपीट की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वह तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।वहीं थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने कहा कि थाना परिसर में मारपीट की घटना हुई थी लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है अब वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अब देखना यह होगा कि क्या गरीब किसान को न्याय दिला पाएगी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *