केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 एवं 19 जून को होंगे विशेष पंजीयन शिविर : कलेक्टर डॉ संतोष देवांगन

Uncategorized

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 जून 2026/कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के अनुविभागीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पंजीयन एवं लाभ प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को मरवाही अनुविभाग क्षेत्र के लिए सद्भावना भवन मरवाही में और 19 जून को पेण्ड्रा अनुविभाग क्षेत्र के लिए असेंबली हॉल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में सुबह 10 बजे से शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *