विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Uncategorized

अमलेश्वर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 3री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, अमलेश्वर में शनिवार को विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेघा टेम्भूरकर, सेनानी, 3री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के निर्देशन में बटालियन परिसर में आयोजित हुआ।शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया, जिसका उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

रक्तदान शिविर का संचालन बिलासा ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान विनोद वर्मा, अंशुल, त्रिलोक, सूरज, महादेव एवं टुमन साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। टीम में अनिकेत पांडे, मोनिस पटेल, नीरज सिंह, सचिन साहू एवं बेरीलाल साहू शामिल रहे।शिविर में बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया तथा नेत्र जांच का लाभ प्राप्त किया। रक्तदान करने वालों में सहायक सेनानी विजय कुमार तिर्की, सहायक सेनानी मिलमन मिंज, सीसी रमेशचन्द्र डगोरिया, पीसी दिनेश सिंह, पीसी नीरज पारा, पीसी मनप्रसाद, पीसी नारायण चन्द्राकर एवं पीसी छबिलाल साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित नेत्र परीक्षण कराने का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन बिलासा ब्लड सेंटर एवं गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *