इटावा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते डिप्टी CMO रंगे हाथ गिरफ्तार

Uncategorized

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलवाने और संबंधित अनुमति दिलाने के नाम पर डिप्टी सीएमओ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 55 हजार रुपये की किस्त लेते समय डॉ. श्रीनिवास यादव को रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई सीएमओ कार्यालय परिसर में की गई, जहां टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हिरासत में लिया।बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *