उड़ीसा से रायपुर पहुंचा 6 किलो गांजा, एक्सप्रेस-वे पर दबोचा गया तस्कर

Uncategorized

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाईराजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 किलो गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा था और शहर में ग्राहकों की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।मामला थाना गंज क्षेत्र का है, जहां एक्सप्रेस-वे चूनाभट्ठी के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बैठा है।

सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामदास (39 वर्ष) निवासी हमीरपुर, उत्तरप्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भूरा प्लास्टिक में पैक 05 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 59 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।रायपुर पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहरभर में पेट्रोलिंग, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *