राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 पौवा देशी प्लेन शराब और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थ तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 05 जून 2026 को मुखबिर सूचना पर जोगीनगर मैदान के पास दबिश दी गई।

यहां आरोपी प्रीतम विश्वकर्मा और अभिषेक मेश्राम को अवैध रूप से शराब परिवहन और बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 86 पौवा देशी प्लेन शराब और एक्टिवा क्रमांक CG-08-AY-2583 जब्त की।इसके बाद 07 जून 2026 को फिर मुखबिर सूचना पर जोगीनगर मैदान और मोहारा बायपास क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पहले मामले में आरोपी देवेन्द्र यादव के पास से 18 पौवा शराब जब्त की गई, जबकि दूसरे मामले में महेश गोड और योगेश सिंह राजपूत के कब्जे से 40 पौवा देशी शराब बरामद हुई।तीनों मामलों में पुलिस ने कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब, एक्टिवा वाहन सहित कुल 51 हजार 760 रुपये की मशरूका जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, एएसआई डेमिन साहू, एएसआई मनमोहन साहू, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल और रूपेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।