रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। थाना उरला अंतर्गत एएचपी (बीएसयूपी) कॉलोनी में नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ किया।कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार उरला क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की मांग की जा रही थी। अब इस केंद्र के शुरू होने से एएचपी कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी उरला सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।डीसीपी मयंक गुर्जर ने कहा कि नया पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं एसीपी पूर्णिमा लामा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास ही त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे अपराध नियंत्रण और शिकायतों के जल्द निराकरण में मदद मिलेगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए सहायता केंद्र के शुरू होने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने और आमजन के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने में बड़ी मदद