रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 और 13 मई को संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसकी आधिकारिक जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मई को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी, जबकि उसी दिन शाम 7:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 13 मई को सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन मिलेगा।
बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। पार्टी संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीति तय करने को लेकर इन बैठकों को अहम माना जा रहा है।