रायपुर : यूक्रेन और रूस के बीच कल सुबह से जंग छिड़ चुकी है आपात काल स्थिति है भारत के नागरिक फंसे हुए हैं छ गा के स्टूडेंट भी फंसे हुए हैं उनको वापस लाने के लिए छ ग सरकार ने हेल्प लाइन नंबर , फैक्स नंबर,और मोबाइल नंबर जारी कर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो दिल्ली के छत्तीसगढ भवन में कार्यलय खोला गया, यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग सीधे संपर्क कर रहे हैं।
यूक्रेन और रूस के बीच में लड़ाई शुरू हो चुकी है वही इस बीच में यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से फोन मध्यम से आज संपर्क किया है ..स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव.मीडिया से साझा किया है कि नागरिकों ने फोन पर मुझे बताया कि..यूक्रेन में फ्लाइट कैंसिल हो गई है और अन्य फ्लाइट की टिकट की रेट बहुत अधिक बढ़ती जा रही है .. वही टी एस सहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि 25000 से अधिक भारत के नागरिक वहां स्टूडेंट, व्यवसाई, व अन्य नागरिक वहां फंसे होंगे जो आना चाहते हैं.. केंद्र सरकार के माध्यम से चल रही है इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल कम करने कंट्रोल करना चाहिए …अभी ऐसी आपात स्थिति में केंद्र सरकार को निशुल्क लाने का की व्यवस्था करनी चाहिए।