राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 पौवा अवैध शराब, बाइक और जर्दा गुटखा जब्त, एक आरोपी जेल भेजा

Uncategorized

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 पौवा देशी प्लेन शराब, एक मोटरसाइकिल और जर्दा युक्त गुटखा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 मई को मिली सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास नेताम, मोहसीन खान और टेकूराम सिन्हा को अवैध रूप से शराब परिवहन और बिक्री करते पकड़ा। तीनों के कब्जे से कुल 72 पौवा देशी प्लेन शराब, करीब 12.96 बल्क लीटर शराब, बिक्री रकम 400 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KY 2976 जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 31 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आरोपी विकास नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार विकास नेताम के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।इसी अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि नंदई चौक स्थित एक किराना दुकान में जर्दा युक्त गुटखा बेचा जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमलेश गुप्ता के कब्जे से राजश्री, पान राज और सितार ब्रांड के जर्दा युक्त गुटखे के पैकेट जब्त किए और उसके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार और जर्दा युक्त गुटखा बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *