रायपुर /29 अप्रैल 2026। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की सरकार महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगन बाड़ी की बहनो को विधान सभा के विशेष सत्र में विपक्ष के विरोध के लिए लाने का षड्यंत्र कर रही है ।जिन कर्म चारियो को लाया जाएगा उनकी सूची भी सामने आई है ।महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित सरकारी कर्मचारियों की सूची को राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल करने की जानकारी अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। प्राप्त सूची के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम हेतु बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों एवं विभागीय कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विपक्ष के रूप में हम स्पष्ट करना चाहते हैं
कि सरकारी तंत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों का उपयोग किसी भी राजनीतिक दल विशेष के कार्यक्रम में करना प्रशासनिक निष्पक्षता के विरुद्ध है।हमारी पार्टी इस पूरे मामले की जमीनी स्तर पर जांच करेगी और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर यह सत्यापित करेगी कि कहीं सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाव बनाकर उनका दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा।यदि किसी भी स्तर पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध लोकतांत्रिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आंगनबाड़ी जैसी महत्वपूर्ण जनसेवा संस्थाओं को राजनीतिक मंच न बनाया जाए और महिलाओं व बच्चों की सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का सम्मान एवं निष्पक्षता बनी रहे।