रायपुर : 26 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल और जिला स्तरीय टीम की संयुक्त कार्रवाई में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है।रात में छापा, अवैध खनन करते पकड़ी गई मशीनेंसंचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नया रायपुर के निर्देश पर 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के पास हथनेवरा घाट क्षेत्र में अवैध रूप से खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीनें मौके पर ही पकड़ी गईं।टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मशीनों को जब्त कर लिया।नवापारा में भी कार्रवाई, 2 एक्सकेवेटर जब्तइसी अभियान के तहत ग्राम नवापारा में भी छापेमारी की गई, जहां 2 एक्सकेवेटर मशीनें अवैध गतिविधियों में लिप्त पाई गईं। इन्हें जब्त कर अग्रिम आदेश तक कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
कुल मिलाकर 4 मशीनों की जब्ती कर प्रकरण दर्ज किया गया है।सक्ती में नियमों का पालन, खदानों में काम बंद मिलानिरीक्षण के दौरान सक्ती जिले के घुरघट्टी, डोटमा, मरघट्टी, मिरौनी, सकराली, किकिरदा, देवरीमठ और करही रेत खदानों में उत्खनन और परिवहन कार्य बंद पाया गया। इससे वहां नियमों के पालन की पुष्टि हुई।
कानूनी कार्रवाई तयइन मामलों में दोषियों के खिलाफ:—
- खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सरकार का साफ संदेशराज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि—“खनिज संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अभियान और होगा तेजकेंद्रीय उड़नदस्ता और जिला टास्क फोर्स को राज्यभर में लगातार ऐसे निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
- आने वाले समय में इन कार्रवाइयों को और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।कार्रवाई में शामिल अधिकारीइस संयुक्त अभियान में—संयुक्त संचालक (खनि प्रशासन) भूपेंद्र चंद्राकरखनि अधिकारी हीरादास भारद्वाजजिला स्तरीय टीम के अन्य अधिकारीसक्रिय रूप से शामिल रहे।