रायपुर में ई-रिक्शा/ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में 350 पर गिरी गाज,संदेश साफ — नियम मानिए, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

Uncategorized

रायपुर। शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या और यातायात नियमों की अनदेखी पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में पिछले एक सप्ताह के भीतर 350 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि जिन चालकों के ई-चालान लंबित थे, उनसे मौके पर ही भुगतान भी कराया जा रहा है,

जिससे नियमों के पालन में सख्ती लाई जा सके।यातायात पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की अपील:रायपुर पुलिस ने सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें, चौक या लेफ्ट टर्न पर गाड़ी खड़ी कर यातायात बाधित न करें। साथ ही अपने ई-चालान की नियमित जांच कर समय पर भुगतान करें, अन्यथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *