बीजापुर के अन्नापुर जंगल में माओवादियों का विस्फोटक डम्प बरामद, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया नष्ट

Uncategorized

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 18 अप्रैल 2026। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्नापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में डीआरजी और बीडीएस की संयुक्त टीम पील्लूर–अन्नाराम मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन और डी-माइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर अन्नापुर के जंगल में तलाशी अभियान तेज किया गया।सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई एक सफेद प्लास्टिक पानी की टंकी मिली, जिसमें माओवादियों ने विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी। बरामद सामग्री में लगभग 50 किलोग्राम गंधक, 2 बोरी (करीब 100 किलोग्राम) यूरिया और 10 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है।सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन और डी-माइनिंग की कार्रवाई जारी है, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।बीजापुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि जंगल या आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *