रायपुर 12 मई /प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने खरोरा सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की राजधानी रायपुर से नजदीक खरोरा के पहले सरागांव मे सड़क हादसे मे 13 लोगो की मौत और 50 लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हृदय विदारक है।
मृतकों को श्रद्धांजली तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं सरकार यह सुनिश्चित करे घायलों के इलाज मे कोई कोताही न हो।
उन्होंने मांग किया है की मृतकों को 50 लाख तथा घायलों को 10 लाख मुआवजा तत्काल दिया जाय।