बिजनौर से बड़ी खबर: आतंकी गतिविधियों में शामिल उवैद गिरफ्तार, कई संदिग्धों के तार विदेश तक जुड़े

Uncategorized

बिजनौर। जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध उवैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ जलाल हैदर को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों के तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार उवैद का संपर्क सऊदी अरब में रह रहे मेरठ निवासी आकिब से था। आकिब के जरिए ही संदिग्ध आतंकियों का नेटवर्क संचालित हो रहा था। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि उवैद पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था और उससे लगातार बातचीत करता था।बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले उवैद नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। उवैद पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और लोगों को हिंसा के लिए भड़काने के गंभीर आरोप हैं।मामले में अन्य संदिग्धों—आजाद, मैजुल और आकिब—के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल को खंगालने में जुटी हैं, ताकि किसी भी बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *