संगीत जगत को बड़ा झटका: दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन,cm Vishnu Deo Sai ने किया गहरा दुख

Uncategorized

रायपुर :भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्वर कोकिला और पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। बताया जा रहा है कि वे फेफड़ों से जुड़ी समस्या से भी जूझ रही थीं, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी।अपनी मधुर, बहुमुखी और दिल को छू लेने वाली आवाज से आशा भोसले ने दशकों तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और हर शैली—फिल्मी, ग़ज़ल, पॉप और शास्त्रीय—में अपनी अलग पहचान बनाई।उनके निधन पर देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा दुख जताते हुए कहा—“सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”आशा भोसले का जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत माना जा रहा है। उनके गीत और उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *