जमीन के नाम पर ठगी और 1.75 लाख की झपटमारी, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में जमीन दिखाने और नोट डबल करने का झांसा देकर ₹1.75 लाख की झपटमारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया और महज 3 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला :-

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रहने वाले प्रार्थी जयराम नागपुरे अपने साथी के साथ जमीन देखने के लिए राजनांदगांव पहुंचे थे। आरोपी मनोज जोशी उर्फ अमित हट्टेवार ने उन्हें जमीन दिखाने के बहाने बुलाया।बताया गया कि प्रार्थी अपने साथ ₹1,75,000 रुपये नगद लेकर आया था। इसी दौरान आरोपी ने असली नोट के बदले दोगुना रकम देने का लालच दिया और मौका मिलते ही पैसों से भरा बैग झपटकर फरार हो गया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिर्फ 3 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

पूरी रकम बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1.75 लाख से भरा बैग बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जेल भेजा गया आरोपीगिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।

तेज एक्शन के लिए बसंतपुर पुलिस की सराहनाइस पूरी कार्रवाई में थाना बसंतपुर की टीम ने बेहद तेजी और मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी वारदात का खुलासा किया, जिसकी क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *