प्रदेश की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आवास दिवस का हुआ आयोजन

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चांवल उत्सव के साथ ‘रोजगार दिवस’ और ‘आवास दिवस’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की पहल से “मोर गांव-मोर पानी – मोर तरिया अभियान” के अंतर्गत “नवा तरिया – आय के जरिया” में युवाओं एवं ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से नवा तरिया कार्यों हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने प्रोत्साहित किया गया साथ ही जॉबकार्डधारी ग्रामीण श्रमिक परिवारों को मांग आधारित नवीन कार्य प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण को 90 दिवस में पूर्ण करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही हितग्राहियों को प्राप्त राशि की जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्णता, शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा QR कोड के माध्यम से पंचायत में हुए कार्यों की निगरानी एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *