जांजगीर चांपा : दिनांक 24 अक्टूबर 2019,आज प्रदेश भर में आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कांग्रेसियों ने किया। जांजगीर-चांपा के डभरा चंद्रपुर के कांग्रेस जनपद सदस्य राईस किंग ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर,जांजगीर लोकसभा के ब्लाक हसौद में अ.भा.कां.कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी व मा.राहुल गांधी के निर्देश में,यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रश्मि गभेल व ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र भार्गव के अगुवाई में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्त्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में जीत व हरियाणा-महाराष्ट्र-पंजाब-गुजरात-मध्यप्रदेश-उप्र- कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी मनाया गया।