सील के बाद भी चालू पोकलेन! बेलगांव में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा बवाल

Uncategorized

जगदलपुर : बस्तर जिले के बेलगांव ग्राम पंचायत से अवैध रेत उत्खनन को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर उस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब सील की गई पोकलेन मशीन के दोबारा चालू होने की खबर सामने आई।सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन का खेल जारी है। कुछ दिन पहले माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक पोकलेन मशीन को सील किया था, लेकिन अब वही मशीन फिर से काम करते हुए देखे जाने की चर्चा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *