91वें दिन भी जारी डीएड अभ्यर्थियों का अनशन, सप्तमी पर 108 दीप जलाकर मांगी नियुक्ति की मन्नत

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड चयनित अभ्यर्थियों का आमरण अनशन आज 91वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने सप्तमी के पावन अवसर पर 108 दीप प्रज्वलित कर अपनी मांगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने 14 मंत्रियों के नाम से दीप जलाते हुए सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि विधिवत चयनित होने के बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है, जिससे उनके भविष्य पर संकट गहरा गया है।

अभ्यर्थियों ने बताया कि इस लंबे आंदोलन के दौरान वे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं, फिर भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
सप्तमी के धार्मिक अवसर पर दीप प्रज्वलन के जरिए अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी पीड़ा को समझेगी और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें न्याय देगी।
अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक नियुक्ति सुनिश्चित नहीं होती, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *