दुर्गा चौक पहुंचने से पहले ही धराया गांजा सप्लायर, 1.3 किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तारी

Uncategorized

राजनांदगांव : 12 फरवरी 2026, शहर में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुर्गा चौक की ओर गांजा खपाने जा रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आसिफ खान (पिता – गुलाम खान), निवासी शुलभ के पास, रानीसागर रोड सफेद रंग के थैले में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से दुर्गा चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.323 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 71/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि. मनमोहन साहू, गोवर्धन देशमुख, जीवराज रावटे, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, अतहर अली एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *