पीएमओ(PMO)में छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बने डिप्टी सेक्रेटरी

Uncategorized

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 19 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति चार वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।रवि मित्तल को एक कुशल, अनुभवी और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

वे मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों में माने जाते हैं और राज्य प्रशासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इससे पहले वे जसपुर जिले के कलेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से काफी प्रभावी माना गया।इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क आयुक्त के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई।

वर्तमान में वे मुख्यमंत्री निवास में भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां वे शासन-प्रशासन के समन्वय और नीतिगत कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक पकड़ और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम दायित्व सौंपा है।

उनकी यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ कैडर के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रवि मित्तल के अनुभव और कार्यशैली से प्रधानमंत्री कार्यालय के कामकाज में और अधिक गति और प्रभावशीलता आएगी। उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *