ऑपरेशन अमानत के तहत राजनांदगांव RPF ने लौटाया यात्री का खोया मोबाइल

Uncategorized

राजनांदगांव : 12 मार्च 2026दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट राजनांदगांव ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक यात्री की खोई हुई संपत्ति सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण पेश किया है।यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन और RPF पोस्ट राजनांदगांव की पोस्ट प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 3:30 बजे प्लेटफॉर्म गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक मीनू कुमार और प्रधान आरक्षक आर. रायकवार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर दुर्ग छोर की ओर स्थित सीमेंट की कुर्सी पर एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी मोबाइल को अपना नहीं बताया। इसके बाद मोबाइल को सुरक्षित रूप से RPF पोस्ट राजनांदगांव में जमा कर लिया गया।कुछ समय बाद उक्त मोबाइल पर कॉल आया, जिसे रिसीव करने पर कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम माधुरी चंद्रवंशी बताया और मोबाइल अपना होना बताया। RPF द्वारा उसे सूचित किया गया कि उसका मोबाइल सुरक्षित रूप से पोस्ट में रखा गया है।शाम करीब 8 बजे माधुरी चंद्रवंशी (उम्र 22 वर्ष), निवासी मोहला-मानपुर, थाना चौकी, जिला राजनांदगांव, RPF पोस्ट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह राजनांदगांव से बिलासपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर बैठी थीं। इसी दौरान ट्रेन क्रमांक 18029 आने पर जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ते समय वह अपना आईटेल कंपनी का मोबाइल फोन वहीं कुर्सी पर भूल गई थीं।RPF द्वारा आवश्यक पूछताछ और मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाकर पुष्टि करने के बाद लगभग ₹6000 कीमत का मोबाइल फोन तथा उसमें रखी ₹1000 नगद राशि सुरक्षित रूप से मोबाइल स्वामिनी को सौंप दी गई।रेलवे सुरक्षा बल की इस ईमानदार और त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और आमजन ने सराहना की है। “ऑपरेशन अमानत” के तहत की गई यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि RPF यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *