होली पर्व को लेकर सक्ती पुलिस की शांति समिति बैठक

Uncategorized

शक्ति : छत्तीसगढ़ की जिला शक्ति के बाराद्वार,होली पर्व को लेकर सक्ती पुलिस की शांति समिति बैठक होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर 28 फरवरी 2026 को थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, धार्मिक प्रतिनिधियों और पत्रकारों से सुझाव लेकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि नशे का सेवन न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें, जबरदस्ती रंग न लगाएं, भड़काऊ भाषा का प्रयोग न करें और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।होली के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।अंत में सभी ने होली को प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।सक्ति पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *