विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न,बेटी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का किया मनमुग्ध

Uncategorized

रायपुर : कल भिलाई-तीन स्थित पदुमनगर कॉलोनी में सर्व हिंदू समाज की ओर से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय पांडे उपस्थित थे जिन्होंने अपने दमदार उद्बोधन में हिंदू संस्कृति और परंपरा के बारे में विस्तार से बताया, जिसे सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। मातृशक्ति के रूप में शकुंतला दास और संत समाज की ओर से भागवत आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद द्विवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम के बीच में नन्ही बालिका कुंवारी जूही द्वारा “आरंभ है प्रचंड” गान की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन जीत लिया और सभी उपस्थित जनों ने खूब साराहा। इसके साथ ही कार्यक्रम में चरोदा मार्शल आर्ट टीम की ओर से भूतपूर्व सैनिक दीपक दास के नेतृत्व में बालिकाओं ने आत्म-रक्षार्थ कराटे की कई विधियों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जामुल स्थित हनुमान अखाड़ा द्वारा शानदार करतबाजी का प्रदर्शन किया गया जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

कार्यक्रम का संचालन हरिकेशव डड्सेना के द्वारा किया गया और कार्यक्रम का समापन विनोद देवांगन द्वारा किया गया।

विनोद देवांगन के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का हृदय से आभार प्रकट किया गया और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने के लिए सभी को साधुवाद प्रकट किया गया, साथी आने वाले समय में भी इसी तरह के कई और कार्यक्रम अन्य जगहों में भी करवाने की घोषणा विनोद देवांगन के द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वश्री प्रभाकर राव, नीरज चंद्राकर, अंशु पांडे, दयाशंकर पाल, राकेश शर्मा, देशबंधु शर्मा, दीपक निर्मलकर, नीरज साहू, केसरी वर्मा, मनीष यादव, रमेश कुमार यादव ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *