राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र से रुपये 100 गुना करने का झांसा देकर किया ठगी

Uncategorized

रायपुर : राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र से रुपये 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने जमीन कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। पूजा-पाठ के नाम पर असली नोट लेकर आरोपियों ने नकली चिल्ड्रन नोटों से भरा थैला थमा दिया और फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी रुस्तम कुर्रे निवासी साहू पारा, गुढ़ियारी ने मामले की शिकायत गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राहुल भारती और उसके साथी तथाकथित तांत्रिक मयंक दास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को उससे पहले ही पूरी जानकारी मिल गई और दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की ठगी में और कौन-कौन शामिल है. क्योंकि पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि यह बड़ा गिरोह हो सकता है, जो ठगी की और वारदातों को भी अंजाम दे चुका होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *