आगरा : आगरा जिला जेल में पारले-जी बिस्कुट के पैकेट में बिस्कुट नहीं बल्कि चरस ले जायी जा रही थी। शातिर मुलाकाती अली खान जेल के अंदर बंद विचाराधीन कैदी कासिम तक यह चरस पहुँचाने की फिराक में था। लेकिन जेल वार्डरों की चीते जैसी नजरों ने इस ‘नशीली डिलीवरी’ को रंगे हाथों दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी अली खान को बरामद माल समेत थाना हरीपर्वत पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नशे के इस सौदागर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा ठोक दिया गया है।