रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रंातर्गत एक्सप्रेस वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराना शराब दुकान के पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गंज एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी की पतासाजी कर मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय निवासी गोंदिया महाराष्ट्र का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी हर्ष नरेश पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन 16.56 ग्राम कीमती लगभग 8,28,000/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 8,38,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी हर्ष नरेश पांडेय से प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। *गिरफ्तार आरोपी- हर्ष नरेश पांडेय पिता नरेश पांडेय उम्र 22 वर्ष निवासी सिविल लाईन माता मंदिर के पास गोंदिया थाना सिटी कोतवाली जिला गोंदिया महाराष्ट्र।