बड़ी खबर : CC मेंबर रामदेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Uncategorized

रायपुर :- छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को लेकर बड़ी खबर है। 12 नक्सलियों ने किया सलेंडर । इन नक्सलियों के सरेंडर के बाद अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापस आने का निर्णय लिया है। सभी को शासन के पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा. सरेंडर के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

CC मेंबर रामदेर मज्जी समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी नक्सलियों ने हथियार के साथ बकर कट्टा थाने में आत्मसर्मपण किया। इन 12 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

रामदेर समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
खैरागढ़ जिले केबकर कट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में आज (8 दिसंबर) सुबह-सुबह 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. सभी 12 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। इनमें 1 करोड़ का इनामी CC मेंबर रामदेर मज्जी भी शामिल है. सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के सदस्य शामिल हैं. इनमें से कई के खिलाफ गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं।नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्मCC मेंबर रामदेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया. MMC जोन यानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सरहदी इलाके. कुछ दिनों पहले ही MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने भी अपने साथियों के साथ सरेंडर किया था।

CC मेंबर रामदेर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। हिडमा के बाद वह छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा नक्सली लीडर था, जिसने अपने हथियार डाल दिए हैं।

राजनांदगाँव के खैरागढ़ में रामधेर ने साथियों के साथ किया सरेंडर सरेंडर करने वालों में

रामधेर मज्जी – CCM – AK47
चंदू उसेंडी – DVCM – 30 कार्बन
ललिता – DVCM – कुछ नहीं
जानकी – DVCM – इंसास
प्रेम – DVCM – AK47
रामसिंह दादा – ACM – 303
सुकेश पोट्टम – ACM – AK47
लक्ष्मी – PM – इंसास
शीला – PM – इंसास
सागर – PM – SLR
कविता – PM – 303
योगिता – PM – कुछ नहीं
रामधेर के सरेंडर से MMC मध्यप्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ जोन नक्सल मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *