रायपुर : 21 अगस्त 2019 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। डॉ महंत ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्वर्गीय बाबूलाल गौर एक निर्भीक, बेबाक,लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। डॉ महंत ने स्वर्गीय बाबूलाल गौर के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।