संवाददाता चित्रा पटेल : जांजगीर : जिला जांजगीर चांपा के चन्द्रपुर थाना में नवपदस्त थाना प्रभारी राकेश कुमार भोई नेअपना पदभार ग्रहण किया।नावपदस्त थाना प्रभारी को चन्द्रपुर नगर कि कमान चुनौती पूर्वक मिली है। भोई को जहाँ अनुराग पांडेय यहाँ लाखो कि चोरी का मामला सुलझाना है वही इलाहाबाद बैंक और स्टेट बैंक में सेंधमारी हुई थी जो अपराधी अभी तक पकड़ से बाहर है।चन्द्रपुर थाना के अंतर्गत 38 गांव आते है जहाँ सुनने में हमेशा आता रहता है कि अवैध शराब,जुआ , सट्टा का कारोबार बड़ा फल फूल रहा है,उसको भी रोकना नए थानेदार के लिए एक चुनौती से कम नही होगा।महानदी पुल वर्तमान में क्षतिग्रस्त हैं इसमे हैवी वाहनों का चलना याने बड़ी दुर्घटना को न्यौता देना होगा वर्तमान में बड़ी गाडियो का महानदी पुल में चलने पे शासन ने रोक लगा रखी है।इसका भी ध्यान नावपदस्त थाना प्रभारी को रखना होगा।
पूर्व में सरिया(रायगढ़ जिला), कबीरनगर(रायपुर) जैसे अन्य थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।