रायपुर ::छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल विस्तार इंतजार खत्म,नये मंत्रियों का शपथ समारोह की तारीख तय,विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार 12 या 13 जनवरी को तय सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा बहुत जल्द होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद और धमतरी जिले के दौरे से लौटे रायपुर , उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा ,आने वाले समय में चुनाव होना है नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव जी भी साथ में मौजूद है और उन्होंने 7000 करोड़ से ज्यादा की राशि नगरी निकाय को दिए हैं विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन के लिए ,आज बालोद गए थे 141 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ है,धमतरी में 268 करोड़ का विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किए है।
कई मंत्री और नेताओं की धड़कन तेज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान आने के बाद एक फिर से मंत्री मंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कई विधायकों के दिल में मंत्री बनने को लेकर अरमान जाग गई है तो कई मंत्रियों के दिल में हलचल पैदा हो गई है। दरअसल किसी को तारीख की पता नहीं है सभी जानना चाहते हैं कि ओ तारीख कब आएगी। जानकार कहते हैं कि सिर्फ मुख्यमंत्री और हाई कमान को पता है।
लेकिन बता दें कि भारतीय जनता पार्टी शुभ मुहूर्त में ही अपने शुभ काम करती है। इस समय कड़वा महीना चल रहा है, 14 जनवरी के बाद सूर्य के उतरायण होने के बाद ही तारीख तक कर सकती है।