प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026/ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4 लाख 81 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला है। […]

Continue Reading

पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान के संरक्षण की दिशा में प्रदेश के 6 जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को स्वैच्छिक प्रमाणन के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत कांकेर जिले के दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से वनांचल के 40 से अधिक गांवों […]

Continue Reading

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 25 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश की […]

Continue Reading

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संस्कृत भाषा के आदि कवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कृतियाँ […]

Continue Reading

प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पिस्तौल, खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने एवं धमकी देने की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की लिखित शिकायत […]

Continue Reading

संतोषी नगर में मोबाइल स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार का माल जब्त

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई […]

Continue Reading

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा

रायपुर. 25 अक्टूबर 2026. पहले क्वार्टर में खराब शुरुआत के बावजूद सुरेंद्र सिंह की न्यायधानी नाइट्स ने आज संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हराकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मैच की शुरुआत में ही दो पेनाल्टी कार्नर गंवा दिए, जिससे वे शुरुआत में ही बढ़त बनाने से चूक […]

Continue Reading

रायपुर ब्रेकिंग: प्रेस क्लब में पहली बार फायरिंग, सदस्यता सूची से नाम हटने पर गोली चलाने का आरोप

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पलाश तिवारी ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे प्रेस क्लब में गोली चलाई। बताया जा रहा है कि प्रेस क्लब की सदस्यता सूची से नाम हटाए जाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने […]

Continue Reading

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 25 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार लोककलाओं के संरक्षण-संवर्धन के साथ कलाकारों को प्रोत्साहन और व्यापक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य […]

Continue Reading