रायपुर ब्रेकिंग: प्रेस क्लब में पहली बार फायरिंग, सदस्यता सूची से नाम हटने पर गोली चलाने का आरोप

Uncategorized

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पलाश तिवारी ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे प्रेस क्लब में गोली चलाई। बताया जा रहा है कि प्रेस क्लब की सदस्यता सूची से नाम हटाए जाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सोशल मीडिया में लिखा है कि प्रेस क्लब में देर शाम पदाधिकारीयो के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करते हुए भय और अशांति का वातावरण फैलाने के कुत्सित प्रयास करने वाले के खिलाफ पुलिस एक्शन हुआ है, देर रात पुलिस ने हवाई फायर करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे जांच जारी है। पत्रकार इस तरह की हरकत करते हैं तो वह निंदनीय है, उचित नहीं। मोहन तिवारी ने यह भी कहा कि प्रेस क्लब ऐसा जगह है जहां सभी पत्रकार आकर यहां शांति महसूस करते हैं,खबरों का केंद्र है प्रेस क्लब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *