संतोषी नगर में मोबाइल स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार का माल जब्त

Uncategorized

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर मेन रोड पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी मोहम्मद फारूख चांगल ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ टहलने निकले थे।

इस दौरान वह अपने व्यवसाय से संबंधित ऑडियो सुनने के लिए मोबाइल फोन कान पर लगाए हुए थे। तभी संतोषी नगर मेन रोड स्थित अनंत ज्वेलर्स के सामने पीछे से स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 948/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई।जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध की जानकारी मिली, जिसके आधार पर कोतवाली क्षेत्र निवासी शेख तौहीद को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा जब्त कर ली।एक आरोपी की तलाश जारीपुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है।

उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।गिरफ्तार आरोपी: शेख तौहीद (20), पिता शेख असलम, निवासी स्वास्तिक बेकरी के बाजू, बैद्यनाथ पारा, थाना कोतवाली, रायपुर।कार्रवाई: एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *