मंदिर हसौद के गैलेक्सी न्यू फेस 2 स्थित आवास में लाखों की चोरी

रायपुर : 16 मार्च 2024, मंदिर हसौद के गैलेक्सी न्यू फेस 2 स्थित आवास में लाखों की चोरी.महिला लेक्चर सत्यभामा वर्मा के मकान नंबर 176 का ताला,अलमारी तोड़कर की चोरी.महिला लेक्चर परिवार समेत तिल्दा के सिलयारी गृहग्राम में होली मनाने गई थी.आज होली के दो दिन बाद आने पर हुआ चोरी का खुलासा.30 हजार नगदी […]

Continue Reading

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली

रायपुर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना से विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। इसी के तहत सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली […]

Continue Reading

राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट, हर संभव सहायता होगी उपलब्ध

रायपुर, 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर […]

Continue Reading

महापौर मीनल चौबे ने शहर में पैदल भ्रमण कर  सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

रायपुर- : 16 मार्च 2025,आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों मौदहापारा, एम. जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तम्भ चौक आदि में रंगों के पर्व होली पश्चात सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर […]

Continue Reading

सांसद बृजमोहन ने किया “संवेदना-2” रक्तदान जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

रायपुर : 16 मार्च 2025,सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान “संवेदना-2” के पोस्टर का विमोचन किया। 21 से 23 मार्च तक चलने वाला इस अभियान के तहत 23 मार्च को […]

Continue Reading

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

बसंतपुर : 15मार्च 2025,  होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।  आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू किया बरामद।  आरोपी के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया जेल।  आरोपी के […]

Continue Reading

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जा रहा है विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर, 15 मार्च 2025/ होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और संबंधित समाचारों एवं चित्रों का एक विशेष एल्बम भेंट किया। मुख्यमंत्री  साय […]

Continue Reading

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

रायपुर, 15 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के […]

Continue Reading

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू

रायपुर : 15 मार्च 2025, गणतंत्र दिवस, 2026  के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन सिफारिशें  आज ,  15 मार्च 2025, से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी। पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं। नामांकन / सिफारिशों  में पोर्टल  पर  उपलब्ध  प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्द)  शामिल  होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट  और असाधारण  उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से  उल्लेख  किया  गया हो। इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं। इन पुरस्‍कारों से संबंधित संविधि (statutes) और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्‍ध हैं।

Continue Reading

सचिन बनाम लारा: रविवार को आईएमएल 2025 खिताबी मुकाबले में पुरानी यादें ताज़ा होंगी

रायपुर : 15 मार्च 2025,क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों-सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की मौजूदगी में रविवार को रायपुर के एसवीएनएस स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 के फाइनल में इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है। टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार टीमों में […]

Continue Reading