8 लाख का ईनामी जंगल से निकलकर पहुंचा जिला मुख्यालय : बीजापुर

Chhattisgarh

बीजापुर : सरकार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर आज 11 लाख के 2 ईनामी माओवादियों के साथ 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में एक सेक्शन कमांडर, और एक सेक्शन डिप्टी कमांडर शामिल हैं।

 

आत्मसमर्पित चार माओवादियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है। आत्मसमर्पित सभी माओवादी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। SP दिव्यांग पटेल और CRPF DIG कोमल सिंह के समक्ष किया आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को एसपी द्वारा 10- 10 हज़ार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *