रायपुर : दिनांक19अगस्त सोमवार आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया आज शाम को 7.50बजे विस्तारा की विमान सेवा द्वारा रायपुर आ रहे है ।वे 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 75 वी जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे । पुनिया 21 अगस्त को सुबह 8.55बजे नियमित विमान द्वारा रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने दी।